प्रतापगढ़: शाहाबाद गांव में जामुन के पेड़ पर चढ़े मजदूर की करंट लगने से हुई मौत
प्रतापगढ़ के शाहाबाद निवासी मजदूर रूपचंद्र उर्फ घनघना (25) की करंट लगने से मंगलवार दोपहर 2 बजे दर्दनाक मौत हो गई। वह मजदूरी से लौटते समय बाजा भीड़ के पास जामुन तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था, तभी 11,000 वोल्ट की लाइन की चपेट में आ गया। एक साल पहले विवाहित रूपचंद्र छह भाइयों में चौथे नंबर पर था। इस हृदयविदारक घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।