हरदोई: आईटीआई सभागार में दिव्यांग मतदाता सम्मेलन का हुआ आयोजन, डीएम ने कहा- दिव्यांग मतदाता सभी मतदाताओं के लिए प्रेरणा
Hardoi, Hardoi | Apr 5, 2024 लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत शुक्रवार को आईटीआई सभागार में दिव्यांग मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने तीन दिव्यांग मतदाताओं से दीप प्रज्ज्वलित कराकर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांग मतदाता सभी मतदाताओं के लिए प्रेरणा हैं और सभी लोग 13 मई को वोट अवश्य दें।