गुरुवार 4:00 राजेंद्रग्राम थाना अंतर्गत लांघाटोला गांव के पास 2 बाइक आपस में टकरा गई। इस घटना में दोनों बाइक में सवार 4 लोगों को गंभीर चोटे आई है। जिन्हें वहां से गुजर रहे लोगों ने प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेंद्रग्राम में भर्ती कराया है। सभी घायल बेहोशी की हालत में लाए गए जिससे अभी उनकी पहचान नहीं हो पाई है।