पुष्पराजगढ़: सरई पुलिस ने घर से लापता नाबालिग किशोरी को किया दस्तयाब
बुधवार 4:00 बजे सरई पुलिस ने घर से लापता 16 वर्षी किशोरी को दस्तयाब करते हुए परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने बताया कि किशोरी के लापता होने के बाद परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई थी जिसके आधार पर पुलिस ने उसे तलाशते हुए न्यायालय के समक्ष कथन कराने के बाद बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करने के बाद परिजनों को सुपुर्द किया।