भोरे: भोरे थाना परिसर में ईद, चैती नवरात्र, रामनवमी आदि पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, दिया गया उचित दिशा निर्देश
थाना परिसर में मंगलवार को थानाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र के सभी गणमान्य प्रबुद्ध लोगों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान ईद, चैती नवरात्र, रामनवमी एवं चैती छठ पर्व को लेकर उचित दिशा निर्देश दिया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्व को आपसी भाईचारा के साथ मनाए। इस पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाते हुए एकता का परिचय दें।