भोरे: उत्क्रमित मध्य विद्यालय गणेश डूमर में आयोजित हुआ दीक्षांत समारोह, वार्षिक परीक्षा में सफल होने वाले छात्र हुए पुरस्कृत
गणेश डूमर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सोमवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान वार्षिक परीक्षा में सफल होने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। उनके उत्साह वर्धन हेतु अपने संबोधन में विद्यालय के शिक्षकों ने दो शब्द भी कहे। प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि सरकार विभिन्न प्रकार की सुविधा दे रही है।