भोरे: भोरे थाने में SDPO के नेतृत्व में चौकीदार परेड का आयोजन,लोकसभा चुनाव, रामनवमी में विधि व्यवस्था संधारण हेतु मिला निर्देश
भोरे थाना परिसर में रविवार को हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता के नेतृत्व में चौकीदार परेड का आयोजन किया गया। जिसमें कई तरह की दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव, ईद, रामनवमी, चैती छठ आदि को लेकर विधि व्यवस्था संधारण आदि से संबंधित कई प्रकार की आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि अवैध शराब की रोकथाम के लिए चौकन्ना रहने की जरूरत है।