भोरे: भोर में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर DM व SP ने की समीक्षात्मक बैठक, निर्भीक होकर मतदान के लिए लोगों को किया प्रेरित
भोरे में सोमवार को आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर डीएम मकसूद आलम व एसपी स्वर्ण प्रभात ने सेक्टर पदाधिकारीयों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। लोकसभा चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। इस दौरान सीबीएम के तहत मतदान केन्द्र का भ्रमण कर वहां के मतदाताओं से मिलकर चुनाव में निर्भीक और स्वतंत्र रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।