फुलवरिया: मिश्र बतरहा में सड़क दुर्घटना में हुई महिला की मौत के मामले में मृतका के आश्रित को CO ने दिया ₹4 लाख का चेक
फुलवरिया प्रखंड क्षेत्र के मिश्र बतरहा में 3 वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में हुई महिला की मौत के मामले में मृतका के आश्रित को अनुग्रह अनुदान की राशि दी गई है। अपने कार्यालय कक्ष में सीओ ने आश्रित को ₹4 लाख का चेक सौंप दिया। सीओ ने बताया कि कोयला देवा टोला सेमरवाड़ी निवासी स्वर्गीय बलिस्टर सिंह की पत्नी उर्मिला देवी की मौत सड़क हादसे में हो गई थी।