भोरे: भोरे प्रखंड के मध्य विद्यालयों में आयोजित हुआ दीक्षांत समारोह, प्रशस्ति पत्र व मेडल से छात्रों को किया गया सम्मानि
प्रखंड के सभी मध्य विद्यालयों में मंगलवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें वार्षिक परीक्षा फल घोषित करने के बाद सफल छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल से सम्मानित किया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय जगतौली, लामीचौर, सिसई, बिठुआ सहित तमाम मध्य विद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में संबंधित छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया था।