हलसी: राजकीय डिग्री कॉलेज हलसी में इंडक्शन मीट कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बुधवार को राजकीय डिग्री कॉलेज हलसी में सत्र 2026-30 के छात्र-छात्राओं के लिए इंडक्शन मीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अपराह्न 12:30 बजे यहां काफी संख्या में छात्रों की उपस्थित रही. महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर चंदन कुमार के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम शामिल थे. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुआ.