गिरिडीह: सिजुआ में नगर पंचायत चुनाव को लेकर अवैध शराब पर छापामारी, 2000 किलो जावा महुआ जब्त
नगर पंचायत निर्वाचन को लेकर उत्पाद विभाग के द्वारा गावा थाना क्षेत्र के सिजुआ गांव में अवैध शराब के खिलाफ व्यापक छापामारी अभियान चलाया गया। मंगलवार को 5 बजे उत्पाद अधीक्षक शिव कुमार ने पपरवाटांड कार्यालय से इसकी जानकारी दी।बताया गया कि उत्पाद विभाग की टीम ने चुलाई शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरणों, भट्टी तथा जावा महुआ को मौके पर ही विनष्ट कर दिया।