पंचदेवरी: पंचदेवरी गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को बच्चे सहित घर से निकाला, 6 पर प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरू
कटेया थाना क्षेत्र के पंचदेवरी गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता और उसके दूधमुंहे बच्चे को मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। पीड़िता मरियम खातून के बयान पर पति समेत छह लोगों के विरुद्ध कटेया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया जाता है कि दिसंबर 2022 में मरियम खातून की शादी अफरोज अंसारी के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। आरोप है कि