घाघरा: गुमला: बॉक्साइट माइन्स रैयत मजदूर समिति की बैठक घाघरा में आयोजित
Ghaghra, Gumla | Sep 14, 2025 बॉक्साइट माइन्स रैयत मजदूर समिति के तत्वाधान में गुमला-लोहरदगा लीडिंग टीम की बैठक समिति के नेता आदित्य सिंह की अध्यक्षता में घाघरा में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के प्रभारी सह झारखंड नवनिर्माण दल के केंद्रीय संयोजक विजय सिंह ने कहा कि हिंडाल्को कंपनी माइंस क्षेत्र के रैयतों और मजदूरों का शोषण करने में लगी है।