अररिया: धनतेरस के बाद दीपावली की खरीदारी का खुमार चढ़ा, शहर की बाजारों में उमड़ी भीड़
Araria, Araria | Nov 7, 2026 धनतेरस के बाद अब दीपावली की खरीदारी को लेकर अररिया शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। दीपावली पर्व को खास बनाने के लिए लोग पूरे उत्साह के साथ बाजारों में खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। खासकर मिट्टी के दीये, रंग-बिरंगे आकाशदीप, सजावटी सामान और आतिशबाजी की दुकानों पर ग्राहकों की जबरदस्त चहल-पहल देखने को