सरवाड़: सरवाड़ के प्रतापपुरा मार्ग पर स्कूली टेम्पो पलटने से मची चीख-पुकार, ग्रामीणों ने घायलों को केकड़ी अस्पताल पहुंचाया
Sarwar, Ajmer | Apr 20, 2026 सरवाड़: अजमेर कोटा स्टेट हाईवे पर सरवाड़ के प्रतापपुरा से हिंगतडा जाने वाले रास्ते पर निजी शिक्षण संस्थान में अध्यनरत बच्चों से भरा एक टेंपो नियंत्रित होकर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। स्कूली टेंपो में करीब 15 छात्र-छात्राएं सवार थीं। इस दूर्घटना में 3 बच्चों को गंभीर छोटी आई है। सभी घायलों को ग्रामीणों ने उपचार के लिए केकड़ी के राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया।