छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मरहट्टा (मनवारडांड) गांव में पत्नी से अवैध संबंध के शक में एक युवक की बेरहमी से ह|त्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, आरोपी आनंद अगरिया ने शक के चलते 35 वर्षीय श्रीलाल अगरिया पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वा|र कर उसे मौ|त के घाट उतार दिया।
घटना की सूचना मिलते ही प्रतापपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति आनंद अगरिया को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने ह|त्या में प्रयुक्त हथियार जब्त कर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
#Surajpur #ChhattisgarhNews #CrimeNews #PoliceAction #BreakingNews #Pratappur #FatafatNews