बिहटा: सिकंदरपुर गांव के पास हथियार के बल पर 4 अपराधियों ने आभूषण दुकानदार से ₹1.5 लाख लूटे
Bihta, Patna | Jun 2, 2026 बिहटा थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के पास हथियार के बल पर चार की संख्या में रहे अपराधियों ने आभूषण दुकानदार से डेढ़ लाख रुपए लूट लिया। मामले में आभूषण दुकानदार प्रमोद कुमार ने थाने में लिखित शिकायत कर पुलिस से गुहार लगाई है। प्रमोद का भोजपुर के कोईलवर में आभूषण का दुकान है। जोकि कोईलवर से बिहटा होते हुए मनेर अपने घर आ रहा था।