सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने शुक्रवार को "आपका सेवक, आपके द्वार-संकल्प यात्रा" के तहत बाबा तामेश्वरनाथ मंडल के जिगिना, बेलपोखरी, देवरी, कटाई और भिउरा समेत कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और विकास संबंधी सुझाव प्राप्त किए। विधायक ने कहा कि जनता का विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है