नौगावां सादात: नमाज पढ़कर लौट रहे युवक पर किया जानलेवा हमला, नौगांवा थाना पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
अमरोहा के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र में नमाज पढ़कर लौट रहे एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। मोहल्ला बुध बाजार पापड़ी निवासी सिकंदर आलम ने चार लोगों के खिलाफ गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित सिकंदर आलम के अनुसार, यह घटना 11 मार्च की करीब 3:00 बजे हुई। वह शाह फरीद मस्जिद से नमाज अदा कर अपने घर लौट रहे थे।