जंदाहा: जन्दाहा थाना पुलिस ने 12.5 लीटर देशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया, बाइक जब्त
ख़बर वैशाली जिले के जंदाहा से है जंहा जंदाहा थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12.5 लीटर देशी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है।साथ ही पुलिस ने एक बाइक भी जब्त किया है।गिरफ्तार कारोबारी की पहचान महिसौर थाना क्षेत्र के बरैला निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई है।पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया है।