चक्रधरपुर: केरा में पंचायत चुनाव को लेकर झारखंड पिछड़ी मोर्चा का मिलन समारोह, आठ पंचायतों के विकास पर हुई चर्चा
आगामी पंचायत चुनाव को लेकर चक्रधरपुर प्रखंड के केरा पंचायत स्थित हाट बाजार में रविवार को झारखंड पिछड़ी मोर्चा की ओर से मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिला परिषद भाग 2 के अंतर्गत आने वाली आठ पंचायतों के विकास एवं क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गयी।