पटियाली: पटियाली क्षेत्र में तेज आंधी-बारिश से भारी तबाही, पेड़ गिरने से आवागमन हुआ बाधित
गुरुवार शाम आई तेज आंधी और बारिश ने पटियाली क्षेत्र में असर दिखाया। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा। स्टेशन रोड स्थित बालाजी हॉस्पिटल के पास पेड़ गिरने से सड़क जाम हो गई। स्थानीय लोगों ने मिलकर पेड़ हटाया और यातायात बहाल कराया। आंधी से घरों की छतों पर रखा सामान उड़ गया, जबकि दुकानों के तिरपाल फट गए। हालांकि, किसी जनहानि की सूचना नहीं है।