चास: डायमंड सिटी में जमीन विवाद को लेकर घर पर हमला, दो दर्जन नकाबपोशों ने की तोड़फोड़, CCTV में कैद हुई वारदात
Chas, Bokaro | Jun 23, 2026 बोकारो जिले के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र की डायमंड सिटी में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।मंगलवार समय लगभग 12 बजे बताया गया कि पंधारी यादव के घर पर दो दर्जन से अधिक नकाबपोश महिला-पुरुषों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने गेट तोड़कर घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ और मारपीट की। इस घटना में पंधारी यादव, उनकी बेटी समेत कई परिजन घायल हो गए।