सिरसा मैराथन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन
कालांवाली की धरती पर उमड़ा यह जनसैलाब केवल एक मैराथन का हिस्सा नहीं, बल्कि एक
स्वस्थ, सशक्त और नशामुक्त हरियाणा के निर्माण का संकल्प- मुख्यमंत्री
जिस प्रदेश के युवाओं के कदमों में रफ्तार हो, आंखों में सपने हों और हृदय में संकल्प हो, उसके भविष्य को कोई अंधेरा रोक नहीं सकता
हरियाणा का युवा अपनी ताकत को सही दिशा देना जानता है- मुख्यमंत्री
इस मैराथन के लिए 1 लाख 40 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवाया
इसमें 18 वर्ष से कम, 18 से 45 वर्ष और 60 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी भी शामिल
नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस या सरकार की जिम्मेदारी नहीं- मुख्यमंत्री
यह परिवार, स्कूल, अस्पताल और समाज की साझा जिम्मेदारी
हरियाणा उदय अभियान के अंतर्गत सभी जिलों में 10 से अधिक मैराथन, दो साइक्लोथॉन संस्करण और 7 से अधिक राहगीरी कार्यक्रम आयोजित किए गए
इन प्रयासों के तहत 2,484
कार्यक्रमों में 18 लाख से अधिक लोगों ने भागीदारी की
नशे का कारोबार करने वाले या तो
यह धंधा छोड़ दें, या हरियाणा छोड़ दें- मुख्यमंत्री
नशे से जुड़ी सूचना टोल-फ्री हेल्पलाइन 90508-91508 और भारत सरकार की MANAS हेल्पलाइन 1933 पर दी जा सकती है