संडीला: बेनिगंज क्षेत्र में घर के सामने निकलने पर हमला, सीसीटीवी फुटेज के साथ पुलिस से कार्रवाई की मांग
Sandila, Hardoi | Jun 20, 2026 बेनीगंज क्षेत्र के ग्राम गोविन्दपुर निवासी दीपांशु शुक्ला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, जब वह गांव में अनिल मिश्रा के घर के सामने से गुजर रहे थे, तभी अनिल मिश्रा ने उन पर बांके से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए।