सतबरवा: पोलपोल के ग्रामीणों ने चंदा एकत्र कर टूटी मलय नहर की मरम्मत कराई, गेहूं की सिंचाई के लिए पहल की
विभागीय पहल नहीं होने से दुखी मेदिनीनगर सदर प्रखंड के पोलपोल के ग्रामीणों ने शुक्रवार शाम 4 बजे तक चंदा से टूटे व जाम मलय नहर की मरम्मत करायी। जेसीबी लगाकर कार्य किया गया। अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि मलय डैम से छोड़े जाने पर नहर के माध्यम से पानी उनके खेतों तक पहुंच जाएगा। ग्रामीणों के द्वारा गेहूं की फसल लगाई गई है।