चित्तौड़गढ़: कोटा में पूर्व विधायक जाड़ावत ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात कर चित्तौड़गढ़ आने का दिया न्योता
जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के धर्मपुरा कोटा प्रवास पर रविवार को पूर्व विधायक सुरेंद्रसिंह जाड़ावत, पूर्व नगर सभापति रमेशनाथ योगी, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गेहरूगिरी गोस्वामी ने उनके दर्शन कर आशीर्वाद लिया और धार्मिक चर्चा की. प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया कि बताया कि जाड़ावत ने उन्हें चित्तौड़गढ़ आने का भी न्योता दिया.