Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
image
image
image
image

राजीव गांधी मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस जोगिंदर नगर, शिव कुमार। राजीव गांधी मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय, जोगिंदर नगर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC), राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) तथा रोवर्स एवं रेंजर्स के कैडेट्स और स्वयंसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ध्वजारोहण के पश्चात महाविद्यालय के NCC, NSS तथा रोवर्स एवं रेंजर्स के सदस्यों ने रामलीला मैदान, जोगिंदर नगर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस परेड में भाग लिया। परेड के दौरान विद्यार्थियों ने अनुशासन, समर्पण, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना का परिचय दिया। इसके उपरांत महाविद्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत ‘वंदे मातरम्’ की भावपूर्ण प्रस्तुति ने पूरे सभागार को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम में डॉ. लेफ्टिनेंट स्मृति ठाकुर ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों और विद्यार्थियों का स्वागत किया। समारोह के दौरान NCC कैडेट्स ने पहलगाम आतंकी हमले की पृष्ठभूमि पर आधारित प्रभावशाली प्रस्तुति दी। इसके माध्यम से विद्यार्थियों ने आतंकवाद के विरुद्ध राष्ट्रीय एकता, साहस और देशभक्ति का संदेश दिया तथा वीरों के बलिदान को श्रद्धापूर्वक याद किया। NSS तथा रोवर्स एवं रेंजर्स की स्वयंसेवियों डिंपल एवं अंजलि सुजैक ने भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाषण एवं प्रस्तुति दी। उन्होंने स्वतंत्रता के महत्व, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका तथा देश के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं है, बल्कि यह हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी स्मरण कराती है। समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय गौरव, एकता और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात डॉ. नवीन राठौर ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी, NCC, NSS, रोवर्स एवं रेंजर्स के सदस्यों तथा सभी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का वातावरण देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और उत्साह से ओत-प्रोत रहा।

Jogindarnagar, Mandi | Aug 15, 2026

MORE NEWS

MINI VLOG 🎥
HAPPY INDEPENDENCE DAY 🇮🇳
.
.
#indiaindependenceday #minivlog #explorereels #jaihind🇮🇳 #2026

MINI VLOG 🎥 HAPPY INDEPENDENCE DAY 🇮🇳 . . #indiaindependenceday #minivlog #explorereels #jaihind🇮🇳 #2026

Jogindarnagar, Mandi | Aug 15, 2026

मैं उस देश की बेटी हूं

मैं उस देश की बेटी हूं

Jogindarnagar, Mandi | Aug 15, 2026

ग्राम पंचायत मैन भरोला की ग्रामसभा में कई अहम प्रस्ताव पारित

किन्नरों की बधाई राशि तय, फेरीवालों के लिए पुलिस पंजीकरण अनिवार्य; खुले में कूड़ा फेंकने पर लगेगा 1000 रुपये जुर्माना
जोगिंदर नगर/उमेश कुमार। 
ग्राम पंचायत मैन भरोला में शुक्रवार को आयोजित ग्रामसभा की बैठक में पंचायत हित, स्वच्छता, सुरक्षा और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान संजय जम्वाल ने की। इस अवसर पर उपप्रधान संजय कुमार, बीडीसी सदस्य दलीप सिंह, पंचायत के सभी वार्ड सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामसभा की शुरुआत पंचायत के पिछले कार्यकाल के विकास कार्यों, आय-व्यय तथा वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत करने के साथ हुई। इसके बाद विभिन्न विभागों से पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विभाग के अधिकारियों ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए किसानों से इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

किन्नरों की बधाई राशि निर्धारित

ग्रामसभा में निर्णय लिया गया कि पंचायत क्षेत्र में विवाह, जन्म अथवा अन्य शुभ अवसरों पर किन्नर समुदाय को दी जाने वाली बधाई राशि न्यूनतम 1100 रुपये और अधिकतम 2100 रुपये निर्धारित रहेगी।

फेरीवालों के लिए पुलिस पंजीकरण जरूरी

पंचायत क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से फेरी लगाकर सामान बेचने वाले सभी व्यक्तियों के लिए पुलिस पंजीकरण अनिवार्य करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके साथ ही फेरीवालों के पास बिक्री के लिए लाई गई सामग्री का वैध बिल मौके पर उपलब्ध होना भी जरूरी होगा।

खुले में कूड़ा फेंकने पर 1000 रुपये जुर्माना

पंचायत को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए खुले में कूड़ा-कचरा फेंकने वाले परिवारों पर 1000 रुपये जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया। वहीं पंचायत द्वारा जारी किए जाने वाले अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। पंचायत क्षेत्र के प्रत्येक परिवार से 100 रुपये स्वच्छता कर लेने का भी निर्णय लिया गया, जिससे सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

आवारा पशुओं के सुरक्षित निस्तारण के लिए बजट प्रावधान

पंचायत प्रधान संजय जम्वाल ने बताया कि पंचायत क्षेत्र में किसी आवारा पशु की मृत्यु होने की स्थिति में उसके सुरक्षित एवं वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण के लिए पहले पंचायत के पास अलग से वित्तीय प्रावधान नहीं था। ग्रामसभा में अब इस समस्या के समाधान के लिए पंचायत बजट में आवश्यक धनराशि का प्रावधान करने का निर्णय लिया गया है। इससे मृत आवारा पशुओं के उचित निस्तारण के साथ-साथ पंचायत क्षेत्र की स्वच्छता बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

पंचायत प्रधान संजय जम्वाल ने कहा कि ग्रामसभा में पारित सभी प्रस्तावों का उद्देश्य पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता, सुरक्षा, पारदर्शिता और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करना है। उन्होंने ग्रामीणों से पंचायत द्वारा लिए गए निर्णयों का पालन करने तथा पंचायत के विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

ग्राम पंचायत मैन भरोला की ग्रामसभा में कई अहम प्रस्ताव पारित किन्नरों की बधाई राशि तय, फेरीवालों के लिए पुलिस पंजीकरण अनिवार्य; खुले में कूड़ा फेंकने पर लगेगा 1000 रुपये जुर्माना जोगिंदर नगर/उमेश कुमार। ग्राम पंचायत मैन भरोला में शुक्रवार को आयोजित ग्रामसभा की बैठक में पंचायत हित, स्वच्छता, सुरक्षा और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान संजय जम्वाल ने की। इस अवसर पर उपप्रधान संजय कुमार, बीडीसी सदस्य दलीप सिंह, पंचायत के सभी वार्ड सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामसभा की शुरुआत पंचायत के पिछले कार्यकाल के विकास कार्यों, आय-व्यय तथा वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत करने के साथ हुई। इसके बाद विभिन्न विभागों से पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विभाग के अधिकारियों ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए किसानों से इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। किन्नरों की बधाई राशि निर्धारित ग्रामसभा में निर्णय लिया गया कि पंचायत क्षेत्र में विवाह, जन्म अथवा अन्य शुभ अवसरों पर किन्नर समुदाय को दी जाने वाली बधाई राशि न्यूनतम 1100 रुपये और अधिकतम 2100 रुपये निर्धारित रहेगी। फेरीवालों के लिए पुलिस पंजीकरण जरूरी पंचायत क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से फेरी लगाकर सामान बेचने वाले सभी व्यक्तियों के लिए पुलिस पंजीकरण अनिवार्य करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके साथ ही फेरीवालों के पास बिक्री के लिए लाई गई सामग्री का वैध बिल मौके पर उपलब्ध होना भी जरूरी होगा। खुले में कूड़ा फेंकने पर 1000 रुपये जुर्माना पंचायत को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए खुले में कूड़ा-कचरा फेंकने वाले परिवारों पर 1000 रुपये जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया। वहीं पंचायत द्वारा जारी किए जाने वाले अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। पंचायत क्षेत्र के प्रत्येक परिवार से 100 रुपये स्वच्छता कर लेने का भी निर्णय लिया गया, जिससे सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। आवारा पशुओं के सुरक्षित निस्तारण के लिए बजट प्रावधान पंचायत प्रधान संजय जम्वाल ने बताया कि पंचायत क्षेत्र में किसी आवारा पशु की मृत्यु होने की स्थिति में उसके सुरक्षित एवं वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण के लिए पहले पंचायत के पास अलग से वित्तीय प्रावधान नहीं था। ग्रामसभा में अब इस समस्या के समाधान के लिए पंचायत बजट में आवश्यक धनराशि का प्रावधान करने का निर्णय लिया गया है। इससे मृत आवारा पशुओं के उचित निस्तारण के साथ-साथ पंचायत क्षेत्र की स्वच्छता बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। पंचायत प्रधान संजय जम्वाल ने कहा कि ग्रामसभा में पारित सभी प्रस्तावों का उद्देश्य पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता, सुरक्षा, पारदर्शिता और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करना है। उन्होंने ग्रामीणों से पंचायत द्वारा लिए गए निर्णयों का पालन करने तथा पंचायत के विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

Jogindarnagar, Mandi | Aug 15, 2026