चंदिया: जमीन दिलाने के नाम पर 8 लाख की ठगी का आरोप, पैसे मांगने पर धमकी देने की शिकायत
Chandia, Umaria | Sep 27, 2026 चंदिया में जमीन दिलाने के नाम पर करीब 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप सामने आया है। शिकायतकर्ता दीपक कुमार बर्मन ने पुलिस अधीक्षक उमरिया को आवेदन देकर चंदिया निवासी प्रमोद तिवारी और उसके भाइयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के मुताबिक, बड़वार हार स्थित करीब 2.27 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री कराने के नाम पर वर्ष 2024-25 में ऑनलाइन और चेक से पैसा दिया था।