गांगड़तलाई: बावड़ी गांव में पटेल प्रथा के तहत पगड़ी पहनाकर निकाली गई शोभायात्रा, झमाझम बारिश से किसानों में छाई खुशी
बावड़ी गांव में वर्षों पुरानी पारंपरिक पटेल प्रथा का श्रद्धा और उत्साह के साथ निर्वहन किया गया। इस दौरान गांव के प्रभुलाल पटेल पुत्र कालूराम पटेल को विधिवत पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया तथा ढोल-नगाड़ों की थाप और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ पूरे गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।