दादरी: FNG सर्विस रोड से पुलिस ने एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, मौके से 110 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद
नोएडा के सेक्टर-63 थाना पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 110 क्वार्टर अवैध देशी शराब भी बरामद कर ली है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से विनोद कुमार के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त लंबे समय से बाहर के राज्यों से अवैध शराब लाकर जनपद में सप्लाई कर रहा था।