दादरी: नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पर 15 सोसाइटियों के सैकड़ों निवासियों ने रजिस्ट्री की मांग को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन
नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पर बुधवार को उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब नोएडा की 15 सोसाइटियों के सैकड़ों निवासियों ने रजिस्ट्री की मांग को लेकर प्राधिकरण के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित सोसायटी वासियों ने नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। सोसायटी वासियों ने बताया है कि कई वर्ष बीतने के बाद भी उन्हें अभी तक मालिकाना हक नहीं मिला है