पुष्पराजगढ़: पुष्पराजगढ़ के सिवनीसंगम ग्राम में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर संपन्न
शुक्रवार 4 बजे पुष्पराजगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत दमहेड़ी के ग्राम सिवनीसंगम में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में कलेक्टर हर्षल पंचोली एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अर्चना कुमारी सहित सभी प्रमुख विभागीय अधिकारियों ने उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।