चास: विस्थापित अप्रेंटिस संघ का ऐलान: 13 जुलाई को बोकारो स्टील प्लांट का चक्का जाम
Chas, Bokaro | Jun 29, 2026 बोकारो जिले के विस्थापित अप्रेंटिस संघ ने बैठक कर बोकारो स्टील प्रबंधन के खिलाफ बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। संघ ने कहा, "बीएसएल मैनेजमेंट की ईंट से ईंट हिलाने का काम करेंगे।" सभी विस्थापितों की एक ही मांग है की कैजुअल में नियुक्ति मिले।सोमवार समय लगभग साढ़े 8 बजे बताया गया कि संघ ने 13 जुलाई 2026 को बोकारो स्टील प्लांट का चक्का जाम करने का ऐलान किया है।