बोध गया: मोचारिम से लौटते समय निरंजना नदी में डूबने से युवक की मौत
बोधगया थाना क्षेत्र के हथियार गांव निवासी रंजीत विश्वकर्मा की निरंजना नदी में डूबने से मौत हो गई। वह निजी काम से मोचारिम गांव गए थे। लौटने के दौरान गांव के सामने नदी पार करते समय गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। काफी खोजबीन के बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया। परिजन और ग्रामीण उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।