चकिया में भीषण सड़क हादसा: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन की हालत गंभीर
पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र के टॉल प्लाजा के समीप बुधवार की शाम एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस भीषण हादसे में कार सवार आठ लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया।।।।।।।
#motiharinews #amiteshkumar #motiharinewsupdate #Todays_24_Crime_News #motiharpolice