सात निश्चय-3 अंतर्गत "सबका सम्मान–जीवन आसान" पहल के तहत आज दिनांक 05.08.2026 को जिला पदाधिकारी श्री दीपक कुमार मिश्रा ने समाहरणालय, रोहतास स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित कर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान कुल 15 आवेदन प्राप्त हुए। सभी प्राप्त आवेदन पत्रों को जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को शीघ्र निष्पादन करने हेतु निदेशित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवाद का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
#IPRD
#PublicService
#SaatNishchay3
#BiharGovernment
#GoodGovernance
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
1 views | Patna, Bihar | Aug 5, 2026