लहरपुर प्रीमियर लीग सीजन वन क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को दो रोमांचक मैच खेले गए। पहले मैच में मुनीर इलेवन ने खान ग्रुप को 4 रनों से हराया, जबकि दूसरे मैच में मलिक गारमेंट्स ने उमर इलेवन को हराया। मुनीर इलेवन और मलिक गारमेंट्स ने जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।