बलरामपुर: कोतवाली नगर पुलिस ने महेशभारी और गोंदीपुर से दो वारंटियों को किया गिरफ्तार
27 दिसंबर सोमवार शाम 4:00 बजे थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा बिजली चोरी से संबंधित दो वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा बताया गया कि एक वारंटी को महेशभारी एवं एक वारंटी को गोंदीपुर से गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्रवाई कर न्यायालय रवाना किया गया है।