बलरामपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने चोरी के सामान के साथ तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
27 जनवरी सोमवार को शाम 4 बजे थाना कोतवाली देहात पुलिस ने चोरी के समान के साथ अभियुक्त सूबेदार निवासी टिकुईया बहराइच, बच्चा सोनकर बरहेमा खरगूपुर गोंडा भीमसेन सोनकर निवासी गोकली ललिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 2 जनवरी को दर्जी बाग निवासी व्यक्ति ने रात्रि में चोरी होने की सूचना दी थी जिस पर मामला पंजीकृत हुआ था,अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।