बलरामपुर: सदर विधायक पलटू राम ने कैंप एवं आवास कार्यालय पर जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं
27 जनवरी सोमवार सुबह 10:00 बजे आवास कार्यालय एवं दोपहर 3:00 बजे कैंप कार्यालय पर सदर विधायक पलटूराम ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। समस्याओं की निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर निस्तारण करने का निर्देश दिया। सदर विधायक ने कहा कि क्षेत्र से आए हुए लोगों की समस्याओं का निस्तारण समय से हो यह उनकी प्राथमिकता है।