बलरामपुर: टीकाकरण अभियान को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में हुई बैठक
27 जनवरी सोमवार दोपहर 3:00 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जिला एवं ब्लाक स्तरीय टीकाकरण अधिकारियों का प्रशिक्षण हुआ। रैपिड इम्यूनाइजेशन स्किल इनहान्समेंट (राइज) ई-लर्निंग प्लेटफार्म के संबंध में अधिकारियों को जानकारी दी गई। राज्य स्तर के प्रशिक्षक प्रदीप कुमार त्यागी ने राइज ई-प्लेटफॉर्म की बारीकियां प्रतिभागियों को सिखाई।