बड़ौत: नेहरू रोड स्थित रामा कॉलोनी में 2 बदमाशों ने घर में अकेली महिला से सोने के कुंडल व चैन लूटे, CCTV वीडियो हुआ वायरल
Baraut, Bagpat | May 30, 2025 बड़ौत शहर कोतवाली क्षेत्र के नेहरू रोड स्थित रामा कॉलोनी में घर में महिला को अकेली देख बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता शकुंतला जैन के घर में शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे घुसकर महिला के सोने के कुंडल व चैन लूटकर दूसरे दरवाजे से भाग गए। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रेलवे रोड पुलिस आसपास लगे CCTV खंगाल रही है।