चाईबासा। झारखंड मुक्ति मोर्चा की पश्चिमी सिंहभूम जिला इकाई द्वारा मंगलवार को 2 बजे चाईबासा स्थित पिल्लई टाउन हॉल में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष ज़ोर दिया गया