नावकोठी: पीएचसी नावकोठी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत स्वास्थ्य मेला आयोजित, 35 महिलाओं की हुई जांच
नावकोठी पीएचसी में शुक्रवार को गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच हेतु शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 35 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन चौधरी ने शिविर का उद्घाटन किया और उचित परामर्श देखकर दवा दी।