मुरैना नगर: कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं 258 आवेदनकर्ताओं की समस्याएँ, 22 आवेदनों पर टीएल में होगी सुनवाई
जिला मुख्यालय पर कलेक्टर ने जनसुनवाई में 258 आवेदकों की समस्याएँ को सुना और गंभीर समस्याओं से संबंधित 22 आवेदनों पर टीएल बैठक में सुनवाई होगी। बता दे कि प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के अंतर्गत कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय, मुरैना में आयोजित जनसुनवाई के दौरान 258 आवेदनों को सुना हैं।