टीकमगढ़ दौरे पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मीडिया के तीखे सवालों से बचते नजर आए। पत्रकारों द्वारा प्रदेश स्तर के मुद्दों पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि “जिले की बात करें” और बड़े मुद्दों पर जवाब देने से किनारा कर लिया।