मंझनपुर: पवैया स्कूल में बच्चों द्वारा की जा रही मजदूरी का वीडियो हुआ वायरल
मंझनपुर तहसील इलाके के पवैया गांव के स्कूल का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा मजदूरी कर रहा है।बताया जाता है कि यह बालू वगैरा ढो रहा है।जहां सरकार करोड़ों रुपए खर्च करके बेसिक शिक्षा को मजबूत कर रही है लेकिन जिम्मेदार लापरवाही करते हुए नजर आ रहे हैं।वीडियो में स्कूल ड्रेस पहनकर बच्चा मजदूरी कर रहा है।