मंझनपुर: कौशाम्बी जिला मजिस्ट्रेट ने तीन लोगों को जिला बदर किया, तीन थाना क्षेत्र के हैं जिला बदर किए गए लोग
मंगलवार शाम कौशाम्बी सूचना विभाग द्वारा पत्र जारी करते हुए बताया गया है कि जिले के तीन अलग अलग थाना क्षेत्र के तीन लोगों को गुण्डा नियंत्रण अधिनियम -1970 के तहत जिला बदर किया गया है।इनके इलाकों में शान्ति व्यवस्था कायम रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट डॉ अमित पाल द्वारा दिनेश-6, लालचंद्र-3 और सिंकू पासी-3 माह के लिए जिला बदर कर दिया गया है।